Home Arrest रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर असलहा लहराना युवक को पड़ा...

रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर असलहा लहराना युवक को पड़ा महंगा,युवक को असलहा समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

768
0

गोंडा। सोशल मीडिया पर थाना करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे का प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हुआ था। जिसमें वह व्यक्ति रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फोटो के वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल थानाध्यक्ष करनैलगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध असलहा को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त अद्रोण प्रताप सिंह उर्फ राजवीर सिंह को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अवधूतनगर, बिबियापुर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया (ट्विटर) पर अवैध असलहे का प्रदर्शन किया था।

गिरफ्तार अभियुक्त- अद्रोण प्रताप सिंह उर्फ राजवीर सिंह पुत्र स्व0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह नि0 अवसानपुरवा चतरौली थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा। बरामदगी- 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस। पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 295/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा। गिरफ्तारकर्ता टीम- उ0नि0 कौशल किशोर भार्गव मय टीम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here