Home Election निर्वाचन डयूटी के दौरान महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल को लेकर...

निर्वाचन डयूटी के दौरान महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल को लेकर स्थान किए गए निश्चित

64
0

 

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारियों के लिए एक अनूठी पहल की है। पोलिंग पार्टी में सम्मिलित होने वाली ऐसी महिला कर्मचारी जिनके बच्चे छोटे हैं, और उनको संभालने की जिम्मेदारी भी अब जिला प्रशासन ने उठाया है। इसके लिए जनपद और तहसील मुख्यालयों पर क्रेश की व्यवस्था की गई है।

इन स्थानों पर की गई व्यवस्था

फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल सरकुलर रोड गोण्डा- मुख्यालय स्तर पर

एम्स इण्टर कालेज आवास विकास गोण्डा- तहसील सदर हेतु

मार्डन पब्लिक स्कूल मनकापुर- तहसील मनकापुर हेतु

*ओम साँई इण्टरनेशनल स्कूल तरबगंज-तहसील तरबगंज हेतु

पी०एस० मेमोरियल पब्लिक स्कूल करनैलगंज-तहसील करनैलगंज हेतु*

उन्होंने बताया है कि यह व्यवस्था 19 और 20 मई के लिए की गई है। इन क्रेश में बच्चों के लिए रात में रुकने की भी व्यवस्था की गई है। पहली बार जनपद में इस तरह की पहल की गई है। जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि पोलिंग पार्टी में कई ऐसी महिला कर्मचारी भी सम्मिलित हैं जिनके बच्चे छोटे हैं। निर्वाचन ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखरेख के लिए जनपद मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय पर 19 और 20 मई के लिए पालन घर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इन क्रेश में छोटे बच्चों को रखने, उनकी देखभाल से लेकर खानपान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि क्रेश को ऐसी जगह पर स्थापित कराया गया है। जहां पेयजल, विद्युत, प्रसाधन आदि संबंधित सभी मूलभूत सुविधाएं अच्छी स्थिति में हों। इसके लिए प्राइवेट स्कूल को इसमें शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here