Home Arrest चोरी के सामान के साथ पुलिस ने चोर को धर दबोचा

चोरी के सामान के साथ पुलिस ने चोर को धर दबोचा

549
0

गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

इस निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने चोरी करने के आरोपी अभियुक्त विष्णु कुमार चौहान को गिरफ्तार कर उसके निशादेही से चोरी गए माल बरामद कर लिया गया। दिनांक 20.04.2022 को थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम अलावल देवरिया में स्थित वोड़ा फोन इण्डस टावर से अज्ञात अभियुक्त द्वारा दो अदद माड्यूलर, एक अदद अमर रजा बैटरी सेल व चार अदद पावर केबल चोरी कर ले गया था। जिसके सम्बन्ध में सुरक्षा टावर अधिकारी पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व0 वंश बहादुर सिंह निवासी ग्राम अमदही थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा अभियोग पजीकृत कराया गया था।

इसमें आज दिनांक 22.04.2022 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त विष्णु कुमार चौहान को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर चोरी गए दो अदद माड्यूल, एक अदद अमर रजा बैटरी सेल व चार अदद पावर केबल को बरामद कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तः-*01. विष्णु कुमार चौहान पुत्र छिटाईलाल चौहान नि0 ग्राम धर्मेई थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोगः-*01. मु0अ0सं0 61/22 धारा 379/411 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
*बरामदगीः-*01. माड्यूलर वाट  02 अदद।02. अमर रजा बैटरी सेल 01 अदद।03. पावर केबल 04 अदद।
*गिरफ्तार कर्ता टीमः-*थानाध्यक्ष धानेपुर शेषमणि पाण्डेय मय टीम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here