नोएडा। सीपी लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई किया। CP ने 28 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया। इससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
ड्यूटी पर न मिलने वाले पुलिस कर्मियों पर एक्शन लिया गया।DCP ट्रैफिक,ACP ट्रैफिक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। 6 सब इंस्पेक्टर,15 हेड कॉस्टेबल,7 सिपाही लाइन हाजिर किए गए हैं। यह सभी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ड्यूटी प्वॉइंट से गायब थे। DCP ट्रैफिक और ACP ट्रैफिक भी फील्ड से गायब थे।तकरीबन 14 प्वॉइंटों की लोकेशन पर बड़ा एक्शन किया गया है।