करनैलगंज गोंडा। मंगलवार को दोपहर बाद अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री कमलाकांत त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष हरिगोविंदन का प्रथमिक शिक्षक संघ गोंडा के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी व जिला मंत्री उमाशंकर सिंह अगुवाई में बीआरसी कर्नलगंज पर संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने फूल मलाओं से भव्य स्वागत किया। वह अयोध्या पी.डी. पी.कार्यशाला में प्रतिभाग करने जा रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव व कोषाध्यक्ष ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली का कार्यक्रम अंतिम चरण में है।इसे प्राप्त करना हमारा अधिकार है, इसे हम लेकर रहेंगे।
उन्होंने कहा की एन.जे. सी.ए. ने पुरानी पेंशन के लिए कमर कस ली है। उन्होंने बिना संसाधन के पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन को अव्यवहारिक बताते हुए विरोध भी किया। और कहा कि इस समस्या को केंद्रीय सरकार के सम्मुख उठाया जायेगा। काउंसलर अर्जुन सिंह , तरबगंज के अध्यक्ष बलवंत सिंह, मुजेहना के अध्यक्ष कुलदीप पाठक, कर्नलगंज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, अमरेश बहादुर सिंह, सलमान, सुधीर त्रिवेदी, विनीत वर्मा, ओम नारायन, राजेश जायसवाल आदि शिक्षक स्वागत में शामिल रहे।