करनैलगंज गोंडा। क्षेत्र के बाबा बरखंडी नाथ के स्थान पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के द्वारा सोमवार को पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष एवं बाबा बरखंडी नाथ महन्त सुनील पुरी महाराज जी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए इस घिनौने कृत्य से भारत का हर नागरिक आक्रोशित है। दुनियाभर में आतंकवाद के खिलाफ अब आवाज उठने लगी है। राहुल सिंह कर्नलगंज नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि धर्म के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा देना यह न्याय संगत नहीं है।
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग किया है की ऐसी घटनाएं देश में दोबारा पैदा न हो,इसके लिए आतंकवादियों को सबक सिखाने की आवश्यकता है। अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला अध्यक्ष महन्त सुनील पुरी महाराज, कर्नलगंज नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह जी, दिवाकर पांडेय, सनी सिंह, गिरीश शुक्ला कर्नलगंज विधानसभा अध्यक्ष, विजय भारती जिला प्रभारी, देवकीनंदन तिवारी, मोहित मिश्रा, राजबहादुर सिंह, दिव्यांश गोस्वामी, प्रवेश गुप्ता, राजवीर गोस्वामी, पिंकू पांडे सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।