गोंडा। छपिया मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन को गए 3 लोग नदी में डूब गए। एक लड़का मिला, दो अभी भी लापता हैं। लापता लड़कों में एक 16 साल का दूसरा 27 वर्ष का है। दोनों लड़के फुटहिया बाजार के रहने वाले हैं। पिपराही नदी में विसर्जन के दौरान यह हादसा हो गया।