Home Accident दीपावली में घर पहुंचने की जल्दी में बांद्रा स्टेशन पर मची भगदड़...

दीपावली में घर पहुंचने की जल्दी में बांद्रा स्टेशन पर मची भगदड़ 9 घायल 2 गंभीर

155
0

मुंबई। दीपावली से पहले मुंबई के रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 9 लोग हुए घायल। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह भगदड़ मचने से 9 लोग घायल हो गए जहां ट्रेन में चढ़ने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे।

यात्री गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें अधिकांश यात्री यूपी के पूर्वांचल के बताए जा रहे हैं। जल्दी ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। डिब्बे में घुसकर पहले सीट लेने के चक्कर में मौके पर भारी हंगामा हो गया और भगदड़ मच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here