लखनऊ। यूपी के अलीगढ़ जिले में एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ ढाई लाख रुपए कैश और गहने भी ले गई। 8 दिन बाद बेटी की बारात आनी थी।
दूल्हे ने अपनी सास को मोबाइल गिफ्ट किया था। दोनों चोरी-छिपे बातें करते थे। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी की दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। दूल्हे ने अपने पिता को फोन पर कहा, खोजने की कोशिश मत करना। लौटने वाला नहीं हूं।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला और उसके होने वाले दामाद के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की जा रही है।