Home Transfer डीएम ने चार एसडीएम व दो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

डीएम ने चार एसडीएम व दो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

108
0

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने 4 उप जिलाधिकारियों व 2 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। करनैलगंज तहसील की नई तहसीलदार नवप्रोन्नति सुश्री अल्पिका वर्मा बनाई गई है। डीएम ने जो बदलाव किए हैं उनके नाम इस प्रकार से है।

1. उपजिलाधिकारी सदर गोंडा अवनीश त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी मनकापुर बनाया गया।

2. अपर उपजिलाधिकारी प्रथम राजीव मोहन सक्सेना को उप जिलाधिकारी तरबगंज बनाया गया।

3. अशोक कुमार गुप्ता अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय गोण्डा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर को उपजिलाधिकारी सदर गोंडा बनाया गया।

4. उपजिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार को अपर उपजिलाधिकारी (द्वितीय) गोंडा पद के साथ उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर के पद का कार्य भी संपादित करेंगे।

5. उपजिलाधिकारी मनकापुर यशवंत कुमार को अपर उपजिलाधिकारी (प्रथम) गोंडा बनाया गया।

2. तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार को तहसीलदार गोंडा के पद के साथ तहसीलदार न्यायिक गोंडा के पद का भी कार्य संपादित करेंगे।

2. सुश्री अल्पिका वर्मा नवप्रोन्नति तहसीलदार करनैलगंज बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here