गोंडा। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबंधित महाविद्यालय के प्रचार्य परिषद की कार्यकारिणी का गठन 3 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार पांडे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
यह जानकारी देते हुए ऑक्टा के महामंत्री प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी में हमारे कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार पांडेय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी क्रम में उपाध्यक्ष गणपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर के प्राचार्य प्रोफेसर अंग्रेज सिंह राणा व जवाहर लाल नेहरू पी0जी0 कॉलेज बाराबंकी के प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह, महामंत्री बीएनकेवी पीजी कॉलेज अंबेडकर नगर के प्राचार्य प्रोफेसर सुचिता पांडेय एवं कोषाध्यक्ष प्रोफेसर दिव्य दर्शन तिवारी प्राचार्य गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया बहराइच बनाए गए हैं। वही संयुक्त मंत्री प्रोफेसर मंजू मगन व प्रोफेसर डीपी मिश्रा बनाए गए हैं।
श्री लाल बहादुर शास्त्री पी0जी0 कॉलेज गोंडा के प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार पांडेय को प्राचार्य परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए माला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया है। इस मौके पर प्रोफेसर वीपी सिंह, प्रोफेसर राम समुझ सिंह, , प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव,डडॉ पूजा यादव , डॉ ममता शुक्ला, विवेक प्रताप सिंह ,डॉ अरुण वर्मा ,डॉक्टर दिलीप शुक्ला, शरद कुमार पाठक, राजकुमार माथुर आदि ने प्राचार्य को माला पहनकर खुशी का इजहार किया है।