गोंडा। आज जिले में सवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया सवर्णो पर किसा प्रकार का अत्याचार बर्दास्त नहीं हमारा समाज जागरूक हो रहा है।
इसी उपलक्ष्य मे आज जिले मे टीम का विस्तार किया गया। वेद प्रकाश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, सूर्य प्रसाद दुबे जिला महासचिव, श्रवण दुबे जिला संयोजक, आशीष पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी, भास्कर मिश्रा रूपईडीह ब्लॉक अध्यक्ष, संदीप चौबे ब्लॉक अध्यक्ष परसपुर, गुंजन मिश्रा ब्लॉक उपाध्यक्ष परसपुर, कुलदीप शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष झंझरी का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।