बालपुर गोंडा। सरकार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाता है। मगर यह केवल दिखावा साबित हो रहा है। हलधरमऊ विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पतिसा के मजरा पूरे थरि निवासी जिले के इकलौते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामअचल आचार्य को न्याय के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
श्री आचार्य ने अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर चेतावनी दिया है। की यदि 6 अक्टूबर तक उनकी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो वह 7 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर अनशन शुरू करेंगे। जो न्याय मिलने या फिर जीवन के अंत होने तक अनवरत जारी रहेगा। श्री आचार्य ने बताया की भूमि से संबंधित मामले को लेकर वह तहसील से लेकर जिले स्तर के अधिकारीयों से न्याय क़ी गुहार लगा चुके हैं। मगर उनकी समस्या पर किसी ने ध्यान देना उचित नही समझा। अधिकारी व कर्मचारी केवल आश्वासन देकर उन्हें समझा रहे है। उन्होंने कहा की ज़ब उन्हें न्याय नही मिल रहा है, तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होता होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उपजिलाधिकारी कर्नलगंज से वार्ता करने का प्रयास किया गया, मगर उनका फोन नही उठा।