हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत बटौरा बख्ताबार सिंह के गांव कलोनी निवासी इश्तिखार अली के नए घर पर बंधी बकरियों पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे 5 बकरियों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन लोगों ने जंगली जानवर की संख्या 6 बताई है। ग्रामीणों ने बताया कि कल शाम को दोबारा दिखाई पड़ने उन लोगों ने जब जंगली जानवर को दौड़ाया तो वह पूर्व प्रधान पिंकू सिंह के घर की ओर भाग गया। उन्होंने कहा कि इस समय प्रतिदिन जंगली जानवर इस गांव में दिखाईं पड़ रहे हैं। दौड़ाने पर गन्ने व मक्का के खेत में घुसकर छिप जाते हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है और वे रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं।इसी दिन रात में क़रीब 12 बजे वाजिद अली की पुत्र बधू रोशन बानो का पैर खींचते समय चिल्लाने पर वह भाग गया।
ग्राम पंचायत परसागोंडरी के गांव दर्शन तिवारी पुरवा में आज शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक जंगली जानवर शिकार लेकर भाग रहा था। इसी बीच नसीर अहमद के बेटे मोहम्मद आरिफ ने उसे देखा और अपनी बकरी को ले जाता समझकर कई गन्ने व धान के खेतों के पार तक दौड़ाया। इसके बाद जंगली जानवर शिकार छोड़कर भाग गया। उसने मौके पर जाकर देखा तो वह लहूलुहान नील गाय का बच्चा निकला। युवक घायल नील गाय के बच्चे को लाकर उसका इलाज करा रहा है।