Home Help गुब्बारा फटने से घायल युवकों के इलाज हेतु अखिलेश यादव ने दिए...

गुब्बारा फटने से घायल युवकों के इलाज हेतु अखिलेश यादव ने दिए 50-50 हजार

251
0

गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 3 फरवरी को गुब्बारा फटने से जले हुए 10 युवकों इलाज हेतु 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद भेजी। जिले के सपा नेता सूरज सिंह द्वारा अखिलेश यादव को फोन पर गुब्बारा फटने से 10 लोगों के जलने की सूचना दी थी। उसे संज्ञान में लेकर  अखिलेश यादव ने तत्काल प्रत्येक 10 युवकों के लिए इलाज हेतु 50-50 हज़ार रुपए भेजने का काम किया।

सूरज सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले भी ऐसे कई मौके पर जनपद के लोगों की मदद की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने तरबगंज में विश्वकर्मा समाज के लड़के की हत्या पर 2 लाख, बेलावाँ में यादव समाज के बच्चे की हत्या पर 1 लाख, ब्राह्मण परिवार के दो बच्चों के एक्सीडेंट होने पर 2 लाख, धानेपुर नवजात शिशु को जानवर काटने से मृत्यु पर 1 लाख, इमिलया में सर्पदंश से मरे युवक को 1 लाख, सुभागपुर में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ढाई लाख रुपए, कस्टोडियल डेथ में मरे युवक को 2 लाख जैसी आर्थिक मदद के साथ-साथ न्याय दिलाने का भी काम किया है। सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के साथ पहुँच कर पीड़ितों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता दे दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here