गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर 4 पुलिसकर्मियों का तबादला करते हुए नई तैनाती दी है।
निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना इटियाथोक, निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना धानेपुर, उप निरीक्षक अंकुर वर्मा थानाध्यक्ष धानेपुर से थानाध्यक्ष कौड़िया, उप निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह थानाध्यक्ष कौड़िया से प्रभारी आयोग सेल बनाए गए है।