बालपुर गोंडा। क्रॉप सर्वे में ड्यूटी लगाए जाने से नाराज महिला पंचायत सहायकों ने बुधवार को प्रदर्शन कर पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी को सौंपा है। मामला जिले के विकास खंड हलधरमऊ का है। यहाँ ग्राम पंचायत में कार्यरत महिला पंचायत सहायकों ने क्राप सर्वें मे डियूटी लगाए जाने का विरोध जताते हुए ब्लॉक परिसर मे प्रदर्शन कऱ नारेबाजी किया।
महिला पंचायत सहायक ने बताया कि उनकी ड्यूटी खेत मे लगी फसलों व आवासीय भूखंडो का सर्वेक्षण करने के लिए लगा दी गई है। जो पूरी तरह से अव्यवहारिक है। महिलाओं को खेत-खेत जाकर फसलों का सर्वें करने के लिए लगाया जाना किसी तरह से उचित नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्रॉप सर्वेक्षण में महिलाओं को बेसहारा पशुओं के साथ आसामाजिक तत्वों का भय सता रहा है।किसानों द्वारा खेतों की रखवाली के लिए लगाए गए कटीले तार और झटका मशीन भी उनके लिए खतरा हैं। जब कि क्रॉप सर्वे के लिए कोई डिवाइस भी नहीं मिली है।
व्यक्तिगत मोबाइल में एप्प पर काम करना संभव नहीं है। महिला पंचायत सहायकों सेवकों के छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनके साथ खेत-खेत जाकर सर्वे करना दुष्कर कार्य है। ज्योति पांडेय, निधि शुक्ला, दीपिका पांडेय, प्रिंसी तिवारी, सुमन, शबनम मौर्य, गुंजन, रिंकी देवी, पूनम कश्यप, अनीता देवी, कृष्णावती, लक्ष्मी मिश्रा, खुशबू मिश्रा, आभा पांडेय, रीता देवी, उमा देवी, पूजा शुक्ला सहित महिला पंचायत सहायक मौजूद रहीं।