गोण्डा। जिले के नगर पालिका परिषद गोण्डा के राधाकुंड सभासद अलंकार सिंह की अगुवाई में डेड बाडी सुरक्षित करने हेतु फ्रीजर मशीन निःशुल्क मुहैया कराया गया है। नागा बाबा के देखरेख हेतु आश्रम में दान दिया गया। यह शहर वासियों को निःशुल्क मुहैया कराया जाएगा।
फ्रीजर मशीन के रख-रखाव हेतु एक कमरे का जीर्णोद्धार कराया गया। इस सामाजिक कार्य की सराहना समाज के रवींद्र साहू,हनी गुप्ता,शांतनु सिंह,शिव पूजन साहू, पवन सोनी, प्रिंस श्रीवास्तव, शम्भू तिवारी व अन्य लोगों ने की है। लोगों ने अलंकार सिंह की प्रशंसा करते हुए बताया कि श्री सिंह सामाजिक कार्य में हमेशा बढ़ चढ़ के तत्पर रहते हैं।