अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए देशभर से लोग आ रहे हैं। 23 जनवरी से अभी तक 20.50 लाख लोगों ने किए दर्शन.रोजाना रिकॉर्ड संख्या में लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रात से ही दर्शन करने के लिए लंबी लाइन लग जाती है।
23 जनवरी को 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था। 24 जनवरी को 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था। 25 जनवरी को 2.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था।26 जनवरी को 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था। 27 जनवरी को 2.7 लाख लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। 28 जनवरी को 2 लाख 29 को 1.75 लाख लोगों ने दर्शन किए। पुलिस प्रशासन द्वारा मिल रही अच्छी व्यवस्था का श्रद्धालुओं ने सीएम योगी और प्रशासन का आभार जताया।