Home Weather यूपी में कल से 4 दिन बारिश ओले का अलर्ट, 33 जिलों...

यूपी में कल से 4 दिन बारिश ओले का अलर्ट, 33 जिलों में चेतावनी 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

495
0

 

लखनऊ। यूपी में बार-बार मौसम करवट बदल रहा है। कल यानी शनिवार से 4 दिन के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश-ओले का अलर्ट जारी किया है। इस बार सीजन का सबसे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसका असर पूरे प्रदेश में रहेगा।

इस दौरान 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। अगर पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो यूपी के 11 शहरों में रिकॉर्ड बारिश हुई है। सबसे ज्यादा प्रयागराज और जालौन में पानी बरसा है। एक दिन पहले गुरुवार सुबह लखनऊ-कानपुर में धूप तो निकली लेकिन ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here