गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कमिश्नर व डीएम ने बड़ी कार्रवाई किया। 25 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले लेखपाल दिनेश सरोज निलम्बित किया गया। कमिश्नर देवीपाटन मंडल के आदेश पर एसडीएम सदर ने उसे निलम्बित किया किया।
200 की रिश्वत लेने वाले बिशुनपुर बैरिया के लेखपाल संतोष शर्मा को भी निलम्बित किया गया। 36 घंटे के अंदर तीन रिश्वतखोर लेखपालों को निलम्बित किया जा चुका है। पहाड़ापुर के लेखपाल रवि सिंह, विशुनपुर बैरिया के लेखपाल संतोष शर्मा, गनवारिया के लेखपाल दिनेश सरोज निलंबित समेत 3 रिश्वतखोर लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इससे राजस्व कर्मियों में हड़कंप गया है।