बालपुर गोंडा। बलरामपुर चीनी मिल समूह के मुखिया ने यूपी के मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार मनोज कुमार सिंह से मुलाकात कर उद्योग धंधों के विस्तार के मुद्दे पर चर्चा किया। बलरामपुर चीनी मिल समूह के मुखिया विवेक सरावगी व उनकी बेटी अवंतिका सरावगी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से मिलकर मुलाकात किया। बलरामपुर चीनी मिल समूह देवी पाटन मण्डल का सबसे बड़ा चीनी मिल समूह है। इसकी एक चीनी मिल क्षेत्र के मैजापुर संचालित हो रही हैं। काफी बाद में इस समूह ने यहां एशिया का सबसे बड़ा एथनॉल प्लांट भी चालू किया है।