लखनऊ। लखनऊ के जोनल अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कर अधीक्षक राजस्व निरीक्षक इमरान खान साथ में मौजूद रहे।
गोमती नगर वार्ड स्थित किसान बाजार में छापेमारी की गई। टीम ने फैशन टीवी रेस्टोरेंट पर छापा मारा। इसमें नगर निगम का ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया। अवैध रूप से हुक्का बार संचालित पाया गया।टीम ने मौके पर 25000 का जुर्माना लगाया। विभूति खंड स्थित डांस बार न्यूक्लियस में भी छापा।नगर निगम का ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया।उपरोक्त डांस बार पर 10000 का जुर्माना किया गया।