Home Dead body कई दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला...

कई दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला हड़कंप

104
0

बालपुर गोंडा। ग्राम रेरुवा में 37 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उसकी पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र की ग्रामपंचायत रेरूवा में 37 वर्षीय श्रवण कुमार शुक्ला पुत्र कृपा शंकर का शव बरगद के पेड़ से लटकता हुआ मिला। प्रधान अर्जुन प्रसाद ओझा ने बताया कि सबसे पहले वहां खेल रहे बच्चों ने देखा और सभी को इसके बारे में बताया। उन्होंने आगे कहा कि शव को लटके हुए कई दिन बीत गए थे इसलिए उसका पूरा शरीर फूल गया था। पुलिस की मौजूदगी में युवक के शव को उतारा गया। इसके बाद उसकी पहचान 37 वर्षीय श्रवण कुमार शुक्ला के रूप में की गई। वह भट्ठे पर मजदूरी का काम करता रहा। परिजनों के मुताबिक वह कई दिनों से गायब रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here