Home Light अयोध्या में आज जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा दीपक

अयोध्या में आज जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा दीपक

209
0

 

अयोध्या। आज शाम 5 बजे विश्व का सबसे बड़ा दीपक प्रज्वलित होगा। 7,50 साढ़े सात करोड़ की लागत से निर्मित 300 फिट का दीपक जलाकर राम लला प्राणप्रतिष्ठा महा महोत्सव का शुभारंभ होगा। सवा कुंटल रुई की बत्ती और दस हजार लीटर तेल से राम ज्योति प्रज्वलित होगी।

विश्व की सबसे बड़ी राम ज्योति राम नगरी में रामघाट स्थित तपस्वी छावनी में जलेगी। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने विश्व का सबसे बड़ा दीपक बनाया। ये अद्भुद दीपक सभी तीर्थों की मिट्टी जल समुद्र का जल और गाय के घी से बनाया गया है। इस दीपक का नाम दशरथ दीपक रखा गया है।आज शाम 5बजे राम ज्योति के नर नारी किन्नर साक्षी बनेंगे। राम ज्योति में सबसे पहले माता सीता के मायके नेपाल से आया 108 टीन तेल पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here