अयोध्या। राम की नगरी में रामपथ पर देह व्यापार का मामला सामने आया है। यहां अवैध रूप से गोल्डन डोर स्पा और सैलून चल रहा था। बॉडी मसाज का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापा मार कर स्पा सेंटर को सील कर दिया। इसके अलावा स्पा चलाने वाले, पवन, ईशा गौतम,अंकित और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।