प्रयागराज।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल प्रयागराज दौरा होगा। वे त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी और 8 घंटे से अधिक समय तक शहर में रहेंगी।राष्ट्रपति मुर्मू अक्षय वट का दर्शन-पूजन करेंगी और बड़े हनुमान का दर्शन भी करेंगी।वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन भी करेंगी।इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।