Home Religious राममय हुई अयोध्या में बिहार के कलाकारों ने 14 दियों से बनाई...

राममय हुई अयोध्या में बिहार के कलाकारों ने 14 दियों से बनाई रामलला की आकृति

244
0

 

अयोध्या। रामभक्तों के मन की मुराद 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है,क्योंकि इस दिन रामलला की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी।प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। 22 जनवरी को पूरे देश में दीपोत्सव जैसा माहौल रहेगा। रामनगरी अयोध्या में इसका आगाज अभी से हो गया है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी में 14 लाख दीयों से रामलला की भव्य आकृति बनाई गई है।इस आकृति को बिहार के मोजेक कलाकार अनिल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ बनाया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कल शनिवार को कहा कि भगवान राम की उनके पराक्रमी रूप और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई गई है।कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को भी दर्शाया गया है। इन आकृतियों में दीयों का उपयोग करके जय श्री राम लिखा हुआ है।

शनिवार को अयोध्या पहुंचे अश्विनी चौबे ने मीडिया से कहा कि यह कलाकृति बिहार के कलाकारों के एक समूह ने पिछले 5 से 7 दिन में बनाई है। चौबे ने कहा कि श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे और अयोध्या में भगवान राम की उनके पराक्रमी रूप में एक आकृति बनाई गई थी।यह नए भारत के युवाओं को यह संदेश देने के लिए है कि उन्हें पराक्रमी होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here