Home Meeting मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत महिला अपराध रोकने को लेकर एसपी...

मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत महिला अपराध रोकने को लेकर एसपी ने बनाई रणनीति

85
0

 

गोण्डा। आज दिनांक 09.11.2024 को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों की घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा आध्यात्मिक, शारीरिक या मानसिक व सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हे सशक्त बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में महिला बीट पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की गयी। जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने व उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में महिला बीट पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि समस्त थानों की महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया जाएगा तथा चौपाल लगाकर शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। महोदय द्वारा घरेलू हिंसा एवं अन्य महिला सम्बन्धी अपराधों से पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं की काउंसलिंग के समय महिला पुलिस कर्मियों की क्या भूमिका रहेंगी, शिकायतकर्ता को किस प्रकार सुना जायेगा, शिकायत पर किस प्रकार कार्यवाही की जायेगी, नए कानून को किस प्रकार से अमल में लाया जाएगा के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

उन्होंने आगे बताया कि महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपने बीट क्षेत्र में शराब व अन्य मादक पदार्थो के बिक्री के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की जायेगी तथा घरेलू यौन अपराध, होटल, स्पा, ब्यूटी पार्लर, काल सेण्टर, पार्क, कोचिंग सेण्टर, हास्पिटल, रेस्टोरेन्ट के विषय में जानकारी व सुरागरसी हासिल की जायेगी तथा बीट क्षेत्र में महिला अपराध से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के अवैध क्रिया-कलापों, अपराध एवं अपराधियों के विषय में जानकारी हासिल की जायेगी। अगर बीट क्षेत्र में यदि बाहर से कोई महिला/बच्चा आकर निवास कर रही/रहा हो अथवा क्षेत्र की कोई महिला/बच्चा गायब हो, उसके बारे में नाम एवं विवरण सहित जानकारी हासिल की जायेगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा सहित अन्य अधि0/महिला कर्मचारीगण मौजूद रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here