Home Suicide एक व्यक्ति ने एक महिला के चक्कर में फांसी लगाकर दी जान

एक व्यक्ति ने एक महिला के चक्कर में फांसी लगाकर दी जान

291
0

करनैलगंज गोंडा। एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पल्हापुर का है। यहां के निवासी 40 वर्षीय दिनेश कुमार की शादी नहीं हुई थी। वह अकेला रह रहा था। उसने रात्रि के समय अपने ही गांव के निवासी एक व्यक्ति के घर के बगल लगे आम के वृक्ष में गमछे के सहारे लटक कर फांसी लगा लिया। ग्रामीणों की माने तो उसी गांव के एक महिला ने अपने पति के सहयोग से षड्यंत्र के तहत दिनेश से झूठा प्रेम प्रसंग शुरू किया था। महिला के झांसे में आकर दिनेश ने अपनी सारी सम्पति उसे दे दिया। यहां तक की भूमि बेंच कर उसे ज़ेवर आदि बनवा दिया। अब 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक व्यक्ति का ट्रेक्टर चला रहा था। जहां से मिलने वाली रकम भी महिला को दे रहा था। रविवार की देर शाम किसी कारणवश दिनेश ने आम के वृक्ष में फांसी का फंदा चूम लिया। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया की मृतक दिनेश की शादी नहीं हुई थी। गांव के बगल बाग़ मे उसने फांसी लगा लिया, शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here